For the English version of this article, please scroll down.

आज फ़रवरी २, २०२४ को सुबह तक़रीबन ४ बजे मैं एक अतिसुन्दर, अविश्वसनीय, और अद्दभुत स्वप्न देखकर अपनी आँखें खोली और इस ब्रह्मांड को और ईश्वर को मैं कोटि कोटि धन्यवाद की।

ऐसा मैंने क्यों किया? मात्र एक सपना ही तो देखा था। या फिर ऐसा मैंने क्या देखा कि मुझे ईश्वर को धन्यवाद देना पड़ा वह भी कई बार।

मेरे स्वप्न की बात बताने से पहले मैं आप सबको एक घटना बताती हूँ, जो हाल ही में घटित हुई है।

कुछ दिनों से भारत में और पूरे हिन्दू जाती के वर्गों में, और कुछ ग़ैर हिंदू जाती के वर्गों में भी एक ख़ुशी की लहर है, कि अयोध्या में एक अत्यन्त सुन्दर मन्दिर का पुनर्निर्माण हुआ है। इस मन्दिर में भगवान श्री राम जी की बालक रूप मूर्ति को श्रद्धा पूर्वक स्थापित किया गया है और जिसे रामलला का नाम दिया गया है। मूर्ति स्थापना के बाद उसमें पुजारियों के द्वारा मन्त्रों के उच्चारण से एक ऊर्जा प्रवाहित की गई, जिसे प्राण प्रतिष्ठा कहते है। 

यह प्राण प्रतिष्ठा की प्रणाली बहुत ही अद्दभुत और अनोखी है। मैंने भी अपने घर के मन्दिर में रखी सभी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की है, और उसके बाद ही उन मूर्तियों की पूजा शुरू की हूँ। समय समय पर मैं इन मूर्तियों को बदलती भी रहती हूँ। वैसे ही दिखने वाली नयी या दूसरी मूर्ति लाती हूँ, और फिर से उनकी प्राण प्रतिष्ठा करती हूँ, उन्हें घर के मन्दिर में स्थापित करती हूँ। यह बात सोलह आने सच है कि मन्त्रों के उच्चारण के बाद ईश्वर की मूर्ति कुछ अलग ही दिखती है, और मैं बिना प्रमाण कुछ नहीं कहती।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद जिस तरह की सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह आपके आस पास, और उस मूर्ति में होता है, इनको आप शब्दों में बयान नहीं कर सकते। 

मुझे लगता है कि मन्त्रों द्वारा आप एक मामूली से दिखने वाले पत्थर, लकड़ी या किसी भी वस्तु को एक मनमोहक और आकर्षक रूप दे सकते हैं। मैंने अभी तक ऐसा कुछ प्रयोग किया नहीं है, परन्तु ऐसा सम्भव है, बस आपका मन और वहाँ का वातावरण शुद्ध होना चाहिए।

माँ से बचपन में एक कहावत सुनी है, “मन चंगा तो कठौती में गंगा।” ईश्वर है या नहीं यह तो आप की सोच और विश्वास पर निर्भर है, पर यह सत्य है कि शुद्ध मन्त्रों के उच्चारण से आप अपने आस पास का वातावरण पूरी तरह से परिवर्तित कर सकते है। अब वह ऊर्जा सकारात्मक है या नकारात्मक यह आपके व्यक्तित्व पर निर्भर करता है।  

अब मैं बताती हूँ मेरे आज सुबह सुबह के सपने का मुख्य कारण। 

जब से अयोध्या के राम मन्दिर में रामलला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, तब से भारत और भारत के बाहर रहने वाले लोगों से अलग अलग विचारधाराएँ भी सुनने को मिली हैं। एक वर्ग पक्ष में और दूसरा विपक्ष में, रुकिए, एक तीसरा वर्ग भी है, जी, यह तीसरा वर्ग हमेशा से ही है, बस हम उनको दूसरे वर्ग में डाल देते हैं। 

पहला और दूसरा वर्ग तो सभी जानते ही हैं, मैं यहाँ तीसरे वर्ग की बात करती हूँ, और उनकी बात करने से पहले मैं इतना कहूँगी कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए हम सबको अब उसी अयोध्या में एक एक भव्य मस्जिद का भी निर्माण करना चाहिए। उसके बाद एक सुन्दर बड़ा सा, जैसे रोम में है, वैसा गिरिजाघर भी, और सारनाथ को थोड़ा और  विशाल और मनमोहक बनाना चाहिए। 

मेरे विचार से धर्म स्थल ऐसा होना चाहिए, जहाँ जाकर आप एक अलौकिक शान्ति और प्रसन्नता को अनुभव करें। जहाँ बार बार जाने का मन करे, वह एक ऐसी जगह होनी चाहिए जो आपको दयालु और करुणामय बनाये ना कि मतलबी और घमण्डी। धर्मस्थल जाने से आपके हृदय में नफ़रत नहीं, बल्कि शान्ति और दया का भाव आना चाहिए। 

कोई भी धर्म और धर्मस्थल से आपके अन्दर अच्छे विचार आने चाहिए, कड़वाहट नहीं, अगर इसके विपरीत होता है, तो वह अधर्म है।

तो चलिए, मैं अब इस तीसरे वर्ग के लोगों की बात करती हूँ। इस वर्ग के लोगों को हर बदलाव से समस्या है। वैसे, बदलाव ही अपने आप में एक बड़ी समस्या है, और ज़ाहिर सी बात है इनको तो समस्या से समस्या है। 

तो बात सिर्फ़ राम मन्दिर की नहीं है, आप कोई भी बदलाव करें इन्हें समस्या है। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि मैं ऐसे लोगों को अपने आस पास रखना पसन्द करती हूँ, क्योंकि अनजाने में ही सही, यह तीसरा वर्ग आपकी सिर्फ़ सहायता ही करता है। जी, ऐसे लोग आपको फिर से एक नया विचार और कार्य दे देते हैं, और आप इनकी वजह से हमेशा ही व्यस्त रहते है, और प्रगतिशील होते रहते हैं।  

इस तीसरे वर्ग की वजह से ही शायद आज मैं अत्यन्त सुन्दर, मनमोहक स्वप्न देख पायी। इसलिए ऐसे वर्ग के लोगों को अनसुना ना करें, उन्हें अपने विचार को पूरी तरह से व्यक्त करने दें। कभी कभी इनसे विकास के मार्ग का रास्ता भी मिल सकता है।

तो जब प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, तो इनकी समस्या यह थी कि, क्या मन्दिर बनने से हमें नौकरियाँ मिल जायेंगी? क्या मन्दिर बनने से मंहगाई कम हो जाएगी? विज्ञान युग में ये क्या हो रहा है?  या हम कौन होते हैं, ईश्वर को स्थापित करने वाले, वग़ैरह वग़ैरह।

तो, इनको सवालों ने मुझे फिर से झकझोर दिया। मैं फिर से सोच में पड़ गई कि क्या सचमुच ईश्वर है? क्या सचमुच विज्ञान ही सत्य है?

मैं जो ब्रह्मांड से, पेड़ों से, फूलों से, चिड़ियों से, तारों से, बादलों से और भी बहुत से प्रकृति की वस्तुओं से बातें करती हूँ, उनसे एक मीठा सा रिश्ता बन जाता है मेरा, तो क्या मैं पागल हूँ? क्या सचमुच कोई ऐसी अदृश्य शक्ति है जो हमेशा मेरे सुख दुख में साथ देती है, मुझे सुनती है, या सिर्फ़ यह मेरा वहम है?

तो उस दिन प्राण प्रतिष्ठा के बाद मैं भी ईश्वर की पूजा की, और बोली-  “ हे भोलेनाथ, हे विष्णु, हे माँ लक्ष्मी, हे माँ दुर्गे, हे ब्रह्मांड के रचयिता, अगर आप हैं, तो किसी भी रूप में मेरे सामने आइए, और मुझे आभास कराइए कि आपका अस्तित्व सचमुच है। अगर आप सचमुच है, तो क्या है? नाम क्या है? कौन किससे आया है? कौन प्रथम है और कौन उसके बाद? आप कृपया मुझे सब बताइए, चाहे मेरे स्वप्न में ही आकर बताइए, पर मुझे अपना असली अस्तित्व को दिखाइए। बचपन से मैं अपने पापा की मुख से यह सुनती आ रही हूँ कि कोई तो अदृश्य शक्ति है, अब वह ईश्वर है या क्या है ये पता नहीं, तो मैं ये अन्ततः जानना चाहती हूँ कि क्या सचमुच कोई अदृश्य शक्ति है? आपका आकार विकार, नाम जाती जो भी होगा मुझे स्वीकार होगा, मैं आपको भगवान बुलाती हूँ, और आगे भी वही बुलाती रहूँगी, भले नाम आगे चलकर कुछ भी पता चले, क्योंकि मुझे अब इसकी आदत पड़  चुकी है। वैसे, जो नाम किसी ने आपको दे दिया, वह एक तरह से अच्छा ही है, और मैं कोई राजनैतिक संघ से तो हूँ नहीं कि नाम का परिवर्तन करके ही रहूँगी। तो मैं आपको अपना भगवान ही बुलाऊँगी।

रोज़ पूजा करते समय, काम करते समय, आकाश की तरफ़ देखते हुए, बादलों में बने चित्र से, सोने से पहले मैं बस यही बोलती रही। पूरे ब्रह्मांड से मैं प्रतिदिन यह विनती करने लगी।

अंततः आज शुक्रवार, फ़रवरी २, २०२४ की सुबह सुबह मुझे एक अद्दभुत सपना दिखा।

तो  हुआ यूँ, कि मैं अपने परिवार के साथ कहीं जा रही थी, रास्ते में मुझे अपनी दाहिनी तरफ़ एक जंगल दिखा,  जंगल ज़्यादा घना नहीं था, थोड़ा सूखा, थोड़ा हरा, कुछ झड़ियाँ, कुछ मिट्टी, ऐसा कुछ मिला जुला सा जंगल था। जब हम लोग उस स्थान से गुज़रे तो मैंने देखा हरी हरी झाड़ियों के बीच थोड़ा छुपा, थोड़ा दिखता हुआ, शिवलिंग।

मैंने तुरन्त कहा, अरे हम लोगों को तो यहीं जाना है ना? कार चलाते चलाते मेरे पतिदेव ने कहा, हाँ जाना तो था, पर मैंने मन बदल लिया, वहाँ चलते हैं, वह ज़्यादा अच्छा है। फिर हम लोग वहाँ से दूर, एक विकसित मनोरंजक पार्क जो अत्यधिक बड़ा था, वहाँ चले गये। जहाँ एक से बढ़कर एक मन बहलाने के साधन थे। मुझे या बच्चों को पहले तो ठीक ठीक सा लगा, फिर सभी जल्द ही उससे ऊब गये और हम लोग वहाँ से थोड़ा जल्द ही निकल लिए। निकलते समय उसी मनोरंजक पार्क में एक सफ़ेद रंग की बहुत ही ऊँची इमारत देखी, सभी मन में एक साथ सोचे, अरे ये देखना तो भूल ही गये, शायद इसे देख लेना था, फिर आना था। 

वापस उसी रास्ते से हमारी कार गुज़रने लगी, मैंने फिर से जंगल की उन झाड़ियों की तरफ़ देखा, इस बार शिवलिंग मुझे बायीं तरफ़ दिखा। मैंने फिर से बोला, चलो देख लेते हैं इस जगह को भी, सभी मान गये, और सड़क की दूसरी तरफ़ कार पार्क कर दिये। उस शिवलिंग के पास जाने से पहले हम सबने दूर से ही उस दृश्य को निहारने और उसको समझने का विचार किए, और उस निर्णय के साथ थोड़ी देर वहीं खड़े हो गये। 

मैं वहीं खड़ी होकर उस शिवलिंग को गौर से देखने लगी, और मन में यह सोचने लगी कि, इतने सुनसान जंगल में यह प्रसिद्ध जगह क्यों है? यहाँ शायद ही कोई आ सके, और आये भी तो काफ़ी कष्ट उठाकर उसको यहाँ आना पड़ेगा। मेरे पास तो कार है, पर बाक़ी कैसे आयेंगे, यहाँ तो कोई बस भी नहीं आती। ऐसी जगह पर एक शिवलिंग आया कैसे? किसने रखा उसे? मेरे ही नहीं बल्कि सभी के मन में कुछ कुछ सवाल चल रहे थे-  जैसे, इस जगह का इतना नाम क्यों है? क्या यह एक पाखण्ड है? क्या यह पैसे कमाने का एक ज़रिया है? क्या यह लोगों को सिर्फ़ बेवकूफ बना रहे हैं?

तभी मैंने शिवलिंग की बायीं तरफ़ थोड़ी से छिपी हुई चार उँगलियाँ दिखी, थोड़ा और ध्यान से देखा, तो चार उँगलियाँ दायीं तरफ़ भी है। तुरन्त मैंने बोला, अरे! यह शिवलिंग यहाँ हमेशा से स्थापित नहीं है, बल्कि किसी ने इसको पकड़े हुआ है? यह तो ग़लत है, सभी को बेवकूफ बनाया जा रहा है। किसी ने मुझ पर ध्यान नहीं दिया सभी शिवलिंग की तरफ़ देख रहे थे। मैं थोड़ा और ध्यान से उस शिवलिंग और उन दोनों हाँथों को देखने लगी।

अचानक, उस शिवलिंग को पकड़ कर बैठने वाला व्यक्ति भी पीछे बैठा दिखा। मैं हैरान हो गई। मैंने कहा मैं देख सकती हूँ इस इंसान को जिसने इसको पकड़ा हुआ है। वह ऊपर कुछ नहीं पहने हुआ था, मात्र एक जनेऊ जैसा कुछ था। नीचे मिट्टी से लगी हुई सफ़ेद धोती थी, और पैरों का तलवा साफ़ था। उसका रंग  साँवला, और अच्छी मज़बूत व चौड़ी क़द काठी थी। थोड़ा और ध्यान दिया उस व्यक्ति पर, तो देखा उसका चेहरा आधे से ज़्यादा मिट्टी से सना हुआ था, उसके मुख पर मिट्टी लगी है, और यह वही मिट्टी है जिससे शिवलिंग बना हुआ है। 

मैंने कहा यह क्या विचित्र बात है, यह तो शिवलिंग बनाने वाला कुम्हार है। तभी उसने उस शिवलिंग को उखाड़ना शुरू किया। विशाल व्यक्तित्व का आदमी, एक विशाल शिव लिंग को हाँथ में उठाकर खड़ा हो गया और हम सब लोग नीचे खड़े बहुत ही छोटे प्रतीत हो रहे थे। मैंने कहाँ, बचो, अगर यह शिवलिंग गिरा तो हम सब इसके नीचे दब कर मर जाएँगे। मेरे परिवार में सभी शिवलिंग को उठा हुआ तो देख पा रहे थे, पर उसे कौन उठा रहा है नहीं देख पा रहे थे।

उस विशालकाय व्यक्ति ने उस शिवलिंग को वहाँ से उखाड़कर एक अत्यन्त विशाल शिवमूर्ति जो खड़ी मुद्रा में थी, उसके नीचे रख दिया। और तभी एक ज़ोरों की पानी की धारा उस मूर्ति से निकलती हुई उस शिवलिंग पर पड़ने लगी। मैंने कहा यह क्या अद्धभूत दृश्य है? इसका मतलब जिस प्रसिद्ध जगह की बात करते है हम लोग, वास्तव में वह जगह जंगल नहीं बल्कि यह मन्दिर है। लोगों को यहाँ आना है वहाँ नहीं। तभी वह विशाल व्यक्ति वापस अपनी जगह चला गया और पुनः शिवलिंग बनाने में लग गया। 

उस व्यक्ति के जाने के बाद मैं वापस उस शिव की मूर्ति और शिवलिंग को देखने लगी, मुलतानी मिट्टी जैसा रंग था उस मूर्ति का, मानो गेहुएँ रंग की मिट्टी से बनी हुई मूर्ति है। थोड़ी गीली होने के कारण उस शिवलिंग का ऊपरी हिस्सा भी गेहुएँ रंग जैसा ही था।  मैं बहुत सोच में थी, पानी की वजह कही यह टूट ना जाये पर ऐसा हुआ नहीं, वह मूर्ति और शिवलिंग अब पूर्णतया स्थायी रूप से वहाँ स्थापित हो चुके थे। 

फिर मैं शिव की मूर्ति को निहारने लगी, तभी देखा एकदम ऐसा ही जोड़ा, एक खड़ी शिवमूर्ति और एक शिवलिंग एक साथ, इस मूर्ति के ठीक पीछे खड़े हैं जो इस जोड़े से भी ज़्यादा लंबे और विशाल दिख रहे हैं। उस जोड़े को जब देखा तो उसके ऊपर भी एक और जोड़ा, और उसके ऊपर एक और, इस तरह कई सारे जोड़े दिखे, और पानी की धारा सभी पर पड़ रही थी, जो शायद सबसे ऊपर वाली मूर्ति से आ रही थी।

इस दृश्य को देखते देखते मेरा सर पीछे की तरफ़ झुक गया था। मैं अब ठीक तरह से सबसे ऊपर वाली मूर्ति नहीं देख पा रही थी। कुछ समझ नहीं आ रहा था कि सबसे ऊपर वाली मूर्ति आख़िरी है, या उसके ऊपर भी कुछ और है?

पर जो भी है, मन में सोचा, वाह! क्या अद्धभुद नज़ारा है, और मैं कितनी भाग्यशाली हूँ कि मुझे यह देखने को सौभाग्य मिला। मैंने ऐसा दृश्य अपने जीवन में कभी नहीं देखा था। मैं प्रसन्न और व्याकुल दोनों हो रही थी।

विशाल और सुन्दर मूर्ति, वह भी कई जोड़ों में, और वह भी एक ही जगह पर। फिर मेरी नज़र उस छत पर गई जो पारदर्शी था। ऊपर कुछ सितारे दिख रहे थे। मन्दिर के चारों तरफ़ कोई दीवार नहीं, सिर्फ़ खंभे थे। ऊपर का गुंबद अत्यन्त ही मनमोहक आकार का था।

मैंने कहा मुझे ऊपर जाना है। मैंने अपनी दायीं तरफ़ एक लकड़ी की बनी लिफ्ट देखी जो ऊपर जाती थी, मैं बिना समय गवाये उस पर बैठ गई। पीछे से मेरे परिवार वालों ने आवाज़ लगाई, कहाँ जा रही हो? तब तक मैं ऊपर जाना शुरू भी कर चुकी थी।

जब मैं सबसे ऊपर पहुँची तो ऊपर से नीचे देखा, मेरा परिवार और कुछ लोग देखने की कोशिश कर रहे हैं, पर देख नहीं पा रहे हैं क्योंकि मैं और ऊपर वाली मूर्ति के पास आ चुकी थी। मुझे साधारण गुलाबी रंग की साड़ियों में खड़ी कुछ औरतें भी दिखीं।

मैं अब सबसे ऊपर वाली उस मूर्ति को सामने से नहीं बल्कि बायें तरफ़ से देख रही थी। मैंने उस मृति को अपने दोनों हाथों से ज़ोर से पकड़ लिया। मेरा बायाँ हाँथ मूर्ति के सामने से होते हुए, मूर्ति के दाहिने बाज़ुओं तक पहुँच पा रहा था, मेरे दाएँ हाँथ की उँगलियाँ मूर्ति के दाएँ बाज़ुओं को छू पा रही थी। पता नहीं कैसे परन्तु मेरा हाँथ उस विशाल मूर्ति को अच्छे से पकड़ लिया, और मैं ज़ोर ज़ोर से रोने लगी। बहुत रोयी, दहाड़ दहाड़ कर रोने लगी, और रोते रोते बोली मुझे अब वहाँ नहीं जाना, क्यों भेजा मुझेl रोते रोते मैंने यह भी महसूस किया कि मेरे दाहिने तरफ़ से उस मूर्ति का सिलसिला अभी और भी ऊपर तक जा रहा था, और पानी की धारा और भी ऊपर से आ रही थी। 

तभी मेरी आँख खुल गई।

मेरी आँख सचमुच खुल गई, और मेरे सभी प्रश्नों का उत्तर भी मिल गया। या शायद कुछ का।

वैसे, ईश्वर और मन्दिर मेरे सपने में आते रहते हैं। कभी हनुमान जी, तो कभी श्री राम जी, कभी विष्णु जी, तो कभी साईं रूप को भी देखा। कभी देवियों के मूर्तियों को किसी जंगल में छोटी सी सकरी खुली गुफा में, सड़क किनारे छोटे से मन्दिर में देखा, तो कभी शिव लिंग और ढेर सारे साँप देखे, कभी सफ़ेद साँप देखा तो, कभी नीला। इन सभी सपनों में मुझे एक अदृश्य शक्ति का आभास हुआ, जिसमें अपनापन भी था। ऐसे सपने देखने के बाद मैं बहुत प्रसन्न हो जाती हूँ, परन्तु जो मैंने आज देखा वह अतुलनीय और अविश्वसनीय था।

शायद ऐसे ही किसी ने कभी कई हज़ार साल अपने सपने में पहले कुछ देखा हो, और उस सपने को सच करने में लग गया हो। फिर एक धर्म, एक ईश्वर, एक विज्ञान, एक नई तकनीकी, धीरे धीरे कई ईश्वर, कई धर्म और विज्ञान की कई शाखाएँ, और रोज़ एक नयी नयी तकनीक लोगों के सामने आने लगी।  विश्वास आप चाहे जिस पर भी करें, परन्तु दूसरों को जीने और मुस्कुराने का अधिकार दें। किसी को भी विवश ना करें कि आप के धर्म का वह पालन करे ही करे। मानव का असली धर्म क्या है? यह हम सबको समझने और आने वाली पीढ़ी को समझाने की ज़रूरत है। 

अगले ब्लॉग में बताऊँगी अपने विचार एक वास्तविक सतयुग पर। 

***********************

On February 2, 2024, around 4 am, I woke up with gratitude and joy after experiencing an incredibly beautiful dream. I expressed my heartfelt thanks to the universe and God. What was the reason behind my actions? All I had seen was a dream.

What was it that I saw and had to express my gratitude to God, and it happened more than once?

Before diving into my dream, I want to give you some context by sharing a recent incident.

In recent days, a sense of joy has swept through India, particularly among the Hindu community, as well as some non-Hindu groups, because of the reconstruction of a stunning temple in Ayodhya.

The installation of the idol of Lord Shri Ram in the child form, named Ramlala, has been done with great respect in this temple. Once the idol was installed, priests recited mantras to infuse it with energy, a process known as Pran Pratistha.

The way this consecration system works is truly remarkable and unlike anything else. 

I recite mantras to energize them and perform Pran Pratistha on all the idols in my home temple before starting my worship. I have a habit of constantly changing these idols, though. I bring a new or alternate idol that bears a resemblance and install it within the temple of the house after performing Pran Pratistha.

It is indeed true that the idol of God appears different after reciting the mantras, and I am not making any claims without evidence. Words cannot capture the tremendous positive energy that emanates from you and the idol following the Pran Pratistha.

Mantras have the power to enhance the appearance of ordinary objects like stones, wood, and more, making them beautiful and captivating. Although I haven’t attempted something similar before, it is certainly workable as long as your mindset and surroundings are pure.

During my childhood, my mother would often say, “Even a small pot can hold the sacred Ganges if the heart is pure.” Regardless of one’s beliefs in God, the sheer power of pure mantras can genuinely bring about a transformative change in the surrounding environment. Whether that energy is positive or negative relies on your individual personality.

Allow me to describe the main reason behind the dream I had this morning.

Since the idol of Ram Lalla was placed in the Ram temple of Ayodhya, various opinions have been expressed by people both within and outside of India. One class supports the idea, another opposes it, and there is also a third class that is consistently present, although we categorize them with the second class. The first and second class are widely known, but I want to focus on the third class.

Before discussing them, it’s important to emphasize the need to respect people’s sentiments and come together to construct a magnificent mosque in Ayodhya. Additionally, it is necessary to construct a stunning, grand church similar to the one in Rome. Furthermore, Sarnath should be expanded and enhanced to make it more appealing. I believe that a place of worship should provide a sense of profound tranquility and joy. The religious place you visit should inspire kindness and compassion, rather than selfishness and arrogance. It should be a place that you would love to return to. Visiting a place of worship should inspire feelings of peace and kindness, not hatred. The purpose of any religion or religious site is to instill positive thoughts, not negativity. If it does the opposite, it is considered morally wrong.

Now, let’s shift our focus to this third set of people. Individuals belonging to this social group struggle with any kind of change. Change poses a significant challenge itself, and it is clear that they struggle with it. It’s not just the Ram temple; any modifications or alterations face criticism. Just so you know, I prefer people like that around me because, even if unintentionally, they can be of assistance. Yes, these individuals constantly provide you with fresh ideas and tasks, keeping you engaged and advancing.

I attribute my experience of witnessing remarkably mesmerizing dreams today to this third category. Hence, it is crucial to give proper attention to such individuals and enable them to voice their opinions without restrictions. Occasionally, these individuals can also facilitate the creation of opportunities for advancement. The question they faced during the Pran Pratishtha was whether they could secure jobs once the temple was completed. Can the construction of the temple decrease inflation? During the scientific era, people still believed in God. What does this mean? How can we, mere mortals, claim to have authority over God and so on?

These questions have once again caught me off guard. Once again, I question the existence of God. Can I be labeled as crazy for forming a meaningful connection with various elements of nature, like trees, flowers, birds, stars, clouds, and others when I converse with the universe? Is there any energy out there that can actually listen to me? Does an unseen force truly exist that consistently uplifts me in both joy and sadness, or is it merely a figment of my imagination?

After the Pran Pratishtha ceremony, I offered my prayers to different divine entities, such as Lord Shiva, Lord Vishnu, Goddess Lakshmi, Goddess Durga, and the Universal Lord. I asked; Are you really real, God? Can you show me a sign? In that case, may I know your name? What is your ethnicity? Who is the source of your arrival? Who is in the lead and who follows? Please tell me everything, even if it’s only in my dreams, but reveal the truth of your actual existence.

Since I was a child, my father has always talked about an unseen force, but he was unsure if it was God or something else. I’m now curious to find out if there truly is an invisible power.

Regardless of your appearance, shape, or identity, I refer to you as God and will continue to do so, even if fresh revelations introduce a different name, as I have grown accustomed to call you God. Just to clarify, the name you’ve been given is quite fitting, and I have no intention of constantly changing names, as I am not affiliated with any political group. As a result, I shall address you as my divine being.

Every day, I would utter these words during prayer, work, sky-watching, cloud-gazing, and before going to sleep. Every day, I began making this request to the entire universe.

It took a while, but this morning, on Friday, February 2, 2024, I experienced a delightful dream.

While traveling with my family, I noticed a moderately dense forest on the right side of the road. The forest had a blend of dry and green vegetation, including scattered bushes and patches of mud. As we were going past that spot, I caught sight of a Shivling, partially concealed and partially revealed, among the lush green foliage.

While driving, I urgently exclaimed, “Hey, we need to go to this place, right?” My husband responded, saying, “Yes, I initially wanted to go there, but I’ve changed my mind. Let’s go to this other place instead; it’s better.” We then left and headed to a large, well-established amusement park. There were various forms of entertainment available. Initially, it seemed acceptable to both me and the kids, but eventually, everyone grew tired of it, and we left a bit earlier.

As we were leaving, we noticed a towering white building in the same recreational park. In unison, we all thought to ourselves, “Oh, we forgot to see this! Maybe we should have checked it out.” Consequently, we had to make another trip to visit it.

Our car began to backtrack on the same route, and once again, I turned my gaze towards the bushes in the forest. This time, I noticed a Shivling on the left side. Once again, I suggested visiting this place, and everyone agreed.

We parked the car on the opposite side of the road. Prior to approaching the Shivling, we all collectively observed the scene and try to understand it. As a result, we stood there for a while.


I stood motionless, examining the Shivling with great care, while pondering why this renowned place is located in such a desolate forest. It’s extremely difficult for anyone to come here, and those who do will have to endure considerable challenges. Although I have a car, I’m concerned about how people without transportation options will get here since there are no buses.

How did a Shivling end up in this location? Who kept him? Everyone, including myself, had questions about why this place is so famous. Does this action demonstrate fraud? Can this be a means of earning money? Are they merely deceiving individuals?

I noticed four partially concealed fingers on the left side of the Shivling, and upon closer inspection, I could see four fingers on the right side as well.


Immediately I said, Hey, this Shivling has not been installed here forever, actually someone holding it. This is incorrect, everyone is being deceived. I was ignored while everyone focused their attention on Shivling.

I began examining the Shivling and the two hands with more attention. Unexpectedly, the person who was previously holding the Shivling was now sitting behind it. It caught me off guard.

I stated that I have visual confirmation of the person holding it.

He had nothing on his upper body, only what seemed to be a sacred thread. There was a white washcloth covered in mud below, but the feet were still clean. He had a slightly dark complexion and a strong, broad build. As I started watching that person, I noticed that over half of his face was smeared with mud, the exact same mud used to make Shivling.

I exclaimed, how peculiar it is that he is the one who crafts Shivling. Then he started removing the Shivling from its position. A man with an imposing presence stood up, clutching a massive Shivling in his hand, making us all feel insignificant in his presence.

I warned everyone to be careful because if this Shivling falls, it could be fatal for all of us. All members of my family witnessed the raising of the Shivling, but the identity of the person lifting it remained hidden. The enormous man removed the Shivling from its original location and placed it beneath a towering idol of standing Shiva. Following that, a forceful jet of water began gushing out from the idol, showering the Shivling. I remarked on what a delightful sight it was. So, the place we refer to as famous is actually a temple, not a forest. People should come here instead of going there. Subsequently, the massive man returned to his position and started shaping the Shivling again.

Once the person departed, my attention was drawn back to the Shiva idol and Shivling.

The idol had a hue resembling that of multani clay, giving it the appearance of being crafted from wheat-colored clay. Because it was wet, the upper section of the Shivling appeared whitish in hue. I was incredibly astonished that there was a possibility of it getting damaged by water, but luckily that didn’t happen – the idol and Shivling have now been firmly placed there for good. Then, my focus turned to the statue of Shiva, where I observed another duo comprising a standing Shiva figurine and a Shivling positioned just behind it. When compared to the previous idol, this pair seemed bigger and taller. I quickly glanced at the first pair and noticed another pair right behind them. This pattern continued, with several pairs appearing one after another. The water descended, giving the impression that it started from the highest sculpture. I leaned my head back as I watched this scene. I couldn’t see the top statue clearly anymore. I’m not sure if the statue at the top is the final one, or if there is something else above it.

Regardless, in my own thoughts, I was taken aback by the breathtaking scene and felt extremely privileged to have been able to witness it. That was the first time I had ever witnessed such a sight. I experienced a mix of emotions – happiness and anxiety. The sight of numerous pairs of magnificent God statues in one place is truly remarkable.

My gaze shifted upwards to the see-through ceiling. There were a few stars that could be seen in the sky. Instead of walls, the temple was surrounded by pillars. The dome above was beautifully shaped and see-through.

I mentioned I need to go upstairs. I noticed a wooden elevator ascending to my right, and I quickly hopped on. My family members called out to me from behind, asking where I was headed. At that point, I had already begun ascending.


Once I reached the summit, I glanced downwards and saw my family and a few others attempting to see me, but they couldn’t because of my proximity to the statue at the pinnacle. Additionally, I observed a few women standing in plain pink sarees.

My focus turned to the highest statue, which I observed from a perspective on its left side, not its front. I gripped it firmly with both of my hands. My left hand, positioned in front of the idol, could easily reach its right arms, while my right hand’s fingers could also touch those same arms. Somehow, I gripped the massive statue tightly, and tears started streaming down my face. With my head resting on his left shoulder, I burst into tears and cried loudly. Amid my crying, I expressed my unwillingness to go there now and wondered why he had sent me.

While shedding tears, I also had the sensation that the pattern of the Shivling and Statue on the right side was ascending, accompanied by a flowing stream of water.

Then, I found myself awake.


My eyes were literally opened, and all my questions were answered. 

God and the temple frequently appear in my dreams. I was fortunate to see Hanuman ji, Shri Ram ji, Vishnu ji, and even Sai on various occasions. Occasionally, I would come across statues of goddesses in a cramped and exposed cave within a forest, or in a modest roadside temple. On certain occasions, I witnessed Shiva Linga and numerous snakes, while other times, I encountered white or blue snakes. In every dream, I sensed an unseen force that made me feel like I belonged. Seeing these dreams always brings me great joy, but what I witnessed today was beyond comparison and utterly unbelievable.

Maybe someone, long ago, envisioned something similar in their dreams and dedicated themselves to turning that dream into reality. It all started with a single religion, one God, one science, and one new technology. Gradually, the number of Gods and religions multiplied, science diversified into numerous branches, and new technologies began appearing daily in front of people.

Respect everyone’s beliefs and let them live happily. It is important to respect everyone’s religious beliefs and not impose your own. It is necessary to comprehend and elucidate to future generations the true essence of human religion.

My upcoming blog post will discuss my thoughts on a genuine Satyayug.

***

Leave a Reply

Trending

Discover more from Soni Pande

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading